Homeदेश प्रदेशअब छत्तीसगढ़ के वनांचलों में गूंजेगी मोबाइल की टोन

अब छत्तीसगढ़ के वनांचलों में गूंजेगी मोबाइल की टोन

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के सुदूर वनांचलों में भी अब मोबाइल की घंटी बजेगी। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 5,000 से अधिक मोबाइल टावर लगाने का निर्णय लिया है। इसका मकसद डिजिटल कनेक्टिविटी को गांव-गांव तक पहुंचाना और छत्तीसगढ़ को डिजिटल रूप से समृद्ध बनाना है।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मंत्रालय स्थित महानदी भवन में इलेक्ट्रानिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों से कहा कि तय समय-सीमा में काम पूरा करें और बस्तर एवं सरगुजा संभाग में मोबाइल टावर लगाने तथा फाइबर नेटवर्क बिछाने के कार्यों में तेजी लाएं।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News