धार। बारिश होते ही वीकेंड पर मांडू में सैलानियों का हुजूम उमड़ने लगा है। सही मायनों में इस रविवार से मांडू में नवीन पर्यटन सत्र की शुरूआत हो गई है। हजारों पर्यटकों ने मांडू के ऐतिहासिक महलों के साथ प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठा रहे हैं।
शनिवार से ही यहां सैलानियों की संख्या बढ़ने लगी और रविवार को सैलानियों की संख्या हजारों में तब्दील हो गई। सुबह से लेकर शाम तक मांडू की सड़कों पर पर्यटकों के वाहन आते-जाते नजर आए। वहीं ऐतिहासिक महलों के आसपास भीड़ लगी रही।
मांडू के प्रसिद्ध ऐतिहासिक जहाज महल, रानी रूपमती महल, नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर, जामी मस्जिद, अशरफी महल, इको पाइंट, डायनासोर फासिल्स म्यूजियम, प्राचीन जैन मंदिर, चतुर्भुज श्रीराम मंदिर, हिंडोला महल, चंपा बावड़ी आदि क्षेत्रों में सैलानियों की विशेष भीड़ देखी गई। रविवार को यहां रुक-रुककर बारिश का दौर चलता रहा। इस बीच मांडू के खाई क्षेत्र में घना कोहरा भी देखने को मिला। रिमझिम फुहार और घने कोहरे के बीच पर्यटन का आनंद लेते सैलानी रोमांचित नजर आए।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40