जम्मू। राजोेरी के केरी सेक्टर के बारात गाला क्षेत्र में मंगलवार की सुबह पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकियों में से एक को सेना ने ढेर कर दिया। आतंकी तीन से चार की संख्या में बताए जा रहे हैं। सतर्क जवानों के फायरिंग शुरू करते ही अन्य आतंकी उल्टे पांव भाग निकले।
सूत्रों के अनुसार सुबह करीब 8 से 9 बजे के बीच भारतीय सेना ने बारात गाला क्षेत्र में एलओसी के उस पार संदिग्ध हरकत देखी। घुसपैठ की कोशिश का पता चलते ही सतर्क जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। सैन्य सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने शाम को मारे गए आतंकी का शव उठाने के लिए प्रयास भी किया, लेकिन जवानों ने गोलीबारी कर इस प्रयास को भी विफल बना दिया।





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31