नलबाड़ी। असम के नलबाड़ी जिले के मुकालमुआ में ब्रह्मपुत्र नदी में गुरुवार की सुबह नाव पलटने से पाँच स्कूली बच्चों समेत छह लोग लापता होगए। नाव पर सवार अन्य लोगों को बचा लिया गया है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार नलबाड़ी जिलांतर्गत बरखेत्री सर्कल के मुकालमुआ में ब्रह्मपुत्र नदी में एक यंत्र चालित नाव नादिया चर से लारकुची पाराधरा पारघाट आ रही थी। इसी दौरान नाव दुर्घटना का शिकार हो गई।
सूत्रों के अनुसार दुर्घटना के बाद एक वयस्क व्यक्ति और पाँच स्कूली छात्र-छात्राएं लापता हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। नाव पर 20 से 25 लोग सवार थे, जिसमें स्कूली बच्चों की संख्या अधिक थी।



























Views Today : 27
Views Last 7 days : 919
Views Last 30 days : 1572
Views This Year : 10575
Total views : 111048
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8