तेंदूखेड़ा। कृषि उपजमंडी प्रांगण, तेंदूखेड़ा, जि़ला-दमोह में तृतीय रविवार को मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न हुआ। शुरुआत में ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे सूर्य प्रताप जी और संध्या लोधी जी ने लगवाए।
दिव्य आरती के पश्चात् भगवती मानव कल्याण संगठन के ब्लॉक संगठनमंत्री लेखराम सेन जी ने कहा कि हमें अपने घरों में नित्यप्रति सुबह-शाम माता जगदम्बे की साधना-आराधना करनी है, क्योंकि इसी साधना के माध्यम से स्वयं के जीवन में और समाज में परिवर्तन किया जा सकता है। रश्मि सिंह जी ने कहा कि नशामुक्त जीवन जीते हुए हमें समाजसेवा के लिए अपने जीवन को समर्पित करना है।
संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष रामकुमार परस्ते जी, संगठन के जिला प्रभारी बलराम सिंह जी और संभागीय अध्यक्ष डॉ. सुजान सिंह जी ने भी अपने विचार रखे।
महाआरती में उपस्थित जनसमुदाय के प्रति संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सिंह जी ने आभार व्यक्त किया। मंच का संचालन अनूप सिंह जी और धनीराम पाल जी के द्वारा किया गया।





























Views Today :
Views Last 7 days : 250
Views Last 30 days : 1255
Views This Year : 7065
Total views : 107538
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31