अमेठी। अमेठी के शुकुल बाजार क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार, दिनांक 15 जून की सुबह सड़क हादसे में एंम्बुलेंस सवार पाँच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुकुल बाजार क्षेत्र से गुजरने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन संख्या 59.70 के पास हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के यह सभी लोग दिल्ली के एक निजी अस्पताल से वाया लखनऊ परिजन का शव लेकर एंबुलेंस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पाँच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि घटनास्थल पर पहुँची पुलिस ने एक को गंभीर हालत में बाजार शुकुल सीएचसी पहुंचाया गया।




























Views Today : 28
Views Last 7 days : 920
Views Last 30 days : 1573
Views This Year : 10576
Total views : 111049
Who's Online : 1
Your IP Address : 162.251.85.8