इंदौर। शहर की अपराध शाखा ने फर्जी शेयर कारोबार और एडवाइजरी फर्म चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक पैडलर को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी बैंक और ट्रेडिंग खातों की सप्लाई करता था। गिरोह ने भोले-भाले लोगों को शेयर बाजार और आईपीओ में निवेश पर 800 प्रतिशत तक के मुनाफे का लालच देकर लाखों की ठगी की।
इस फर्जीवाड़े का शिकार बने कानून के छात्र प्रशांत राठौर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रशांत के मुताबिक, 16 दिसंबर 2024 को उसे सेमको सिक्युरिटीज लिमिटेड नामक एक फर्जी एडवाइजरी फर्म के व्हाट्सएप गु्रप में जोड़ा गया। कुछ दिनों बाद वीएफआइपी-706 नामक गु्रप में भी शामिल किया गया, जहां शांभवी नामक युवती से उसकी बातचीत हुई। युवती ने आईपीओ और शेयर बाजार में निवेश पर अत्यधिक लाभ मिलने का भरोसा दिलाया।
बनाया फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट
आरोपियों ने प्रशांत का फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट खोलकर एप पर एक आईडी बनाई और निवेश के नाम पर उससे धीरे-धीरे 10 लाख 36 हजार रुपये जमा करवा लिए। बाद में उसके अकाउंट में 38 लाख 37 हजार रुपये का बैलेंस दिखाया गया, लेकिन जब वह पैसे निकालने पहुंचा तो बहाने बनाकर उसे टाल दिया गया।
अनेक लोग हो चुके हें ठगी के शिकार
पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के सदस्य कई लोगों से इसी तरह की ठगी कर चुके हैं और अब मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश भी जारी है।





























Views Today : 3
Views Last 7 days : 197
Views Last 30 days : 658
Views This Year : 9250
Total views : 109723
Who's Online : 0
Your IP Address : 40.77.167.126