पुरी। ओडिशा के पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर का खजाना गत दिवस 46 साल बाद खोला गया। भंडार गृह में सरकार के प्रतिनिधि, एएसआई के अधिकारी, श्री गजपति महाराज के प्रतिनिधि सहित 11 लोग उपस्थित थे। सरकार रत्न भंडार में मौजूद कीमती सामानों की लिस्टिंग करेगी, जिसमें उनके वजन और निर्माण जैसे डिटेल होंगे।
पुरी मंदिर के मुख्य प्रशासक अरविंद पाधी ने बताया कि आउटर रत्न भंडार का सामान लकड़ी के 06 बक्सों में शिफ्ट करके सील कर दिया गया है, लेकिन इनर रत्न भंडार का सामान शिफ्ट नहीं किया जा सका। यह काम कुछ दिन बाद होगा।
गौरतलब है कि मंदिर का खजाना आख़्िारी बार 1978 में खोला गया था। तब खजाने में 128 किलो सोना और 222 किलो चांदी होने की बात सामने आई थी। 2018 में हाईकोर्ट के निर्देश पर रत्न भंडार को खोलने की कोशिश हुई, लेकिन असली चाबियां नहीं मिल सकीं थीं। खजाने का यह मुद्दा भारतीय जनता पार्टी ने अपने चुनावी मेनिफेस्टो में भी रखा था, जिसे सरकार बनते ही पूरा किया जा रहा है।




























Views Today : 29
Views Last 7 days : 921
Views Last 30 days : 1574
Views This Year : 10577
Total views : 111050
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8