हमीरपुर। हर माह की भांति इस माह भी प्रथम रविवार को पातालेश्वर महादेव मंदिर, हमीरपुर में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। ‘माँ-गुरुवर के जयकारे वासु शिवहरे जी और शृष्टि तिवारी जी ने लगवाए।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़ला उपाध्यक्ष लालाराम यादव जी ने कहा कि ‘हमें हर घर को ‘माँ की ज्योति से प्रकाशित करना है। घर-घर जाकर लोगों को भगवती मानव कल्याण संगठन की जनकल्याणकारी विचारधारा से अवगत कराना है। पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह गौतम जी ने कहा कि ‘समय बहुत ही अमूल्य है, आप सभी लोग अपनी नैतिक जि़म्मेदारी का निर्वहन करने के बाद शेष समय समाजकल्याण के कार्यों में दें। जब तक समाज नशामुक्त जीवन नहीं अपनायेगा, तब तक समाज में सुख-शांति नहीं आयेगी। भगवती मानव कल्याण संगठन की विचारधारा को लेकर एकता तिवारी जी ने भी अपने विचार रखे।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् संगठन के तहसील शाखा-हमीरपुर के अध्यक्ष रामकिशोर प्रजापति जी ने उपस्थित भक्तों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन पार्टीं के जि़ला सचिव जुगुल किशोर पाठक जी ने किया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 668
Views This Year : 9260
Total views : 109733
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.252