हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार में भारत माता मंदिर रोड पर कबाड़ बीनने वाले युवक ने कांच की बोतल से हमला कर एक चाय विक्रेता की हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित कबाड़ी की तलाश शुरू कर दी है।
राहगीरों ने दी 108 एम्बुलेंस को सूचना
पुलिस के मुताबिक, कुछ राहगीरों ने उत्तरी हरिद्वार में भारत माता मंदिर रोड पर एक व्यक्ति को लहूलुहान पड़ा देख सुबह करीब साढ़े पांच बजे 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। 108 टीम ने व्यक्ति को मृत पाकर पुलिस को जानकारी दी। जिस पर पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक का नाम रमेश गुप्ता निवासी लखीमपुर खीरी है। जो चाय की चलती फिरती रेहड़ी लगाता था। बताया कि शनिवार की सुबह कबाड़ बीनने वाले युवक के साथ उसका झगड़ा हो गया था।





























Views Today : 1
Views Last 7 days : 251
Views Last 30 days : 1256
Views This Year : 7066
Total views : 107539
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31