सिमडेगा। जि़ले की पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से वाहन के साथ 155 किलोग्राम गांजा ज़ब्त किया है।
एसपी सौरभ ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि ये गांजा का बड़ा खेप ओडिशा से उत्तरप्रदेश की ओर जा रही थी। उन्होंने कहा कि ज़ब्त गांजा की कीमत 20 लाख से भी ऊपर है।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में टीम गठित करके जब सघन रूप से वाहन चेकिंग की गई, तो सफेद रंग के इको स्पोर्ट्स वाहन से 154.910 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। इस प्रकरण में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। आरोपियों ने बिहार, झारखंड में भी गांजा आपूर्ति करने की बात स्वीकार की है।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 208
Views Last 30 days : 669
Views This Year : 9261
Total views : 109734
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.252