लखनऊ। प्रदेश सरकार ने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए रु. 5,000 करोड़ की लागत वाली नई एक्सप्रेसवे परियोजना को अंतिम मंजूरी दे दी है। इस मेगा प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य औद्योगिक क्षेत्रों को सीधे राजधानी से जोड़ना है। मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक के बाद घोषणा की कि इस परियोजना से व्यापार को गति मिलेगी और लगभग 50,000 नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। निर्माण कार्य आगामी अक्टूबर महीने से शुरू होने की उम्मीद है, जिसे तीन साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ विशेष आर्थिक क्षेत्र भी विकसित किए जाएंगे।



























Views Today : 205
Views Last 7 days : 861
Views Last 30 days : 1511
Views This Year : 10501
Total views : 110974
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8