दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार पंकज राठी के घर हुई करोड़ों रुपए की चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गोवा से गिर$फ्तार किया है। आरोपियों के पास से 03 करोड़ से अधिक के सामान और नगदी की रिकवरी कर ली गई है। आरोपियों ने चार अन्य घरों में एक करोड़ से अधिक की चोरी करना भी स्वीकार किया है।
गौरतलब है कि बीते 07 फरवरी को ओल्ड आदर्श नगर दुर्ग स्थित पंकज राठी के घर में तीन करोड़ रुपए से अधिक की चोरी हुई थी। पंकज राठी पेशे से सिविल कांट्रैक्टर और पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के रिश्तेदार हैं। वे अपने पूरे परिवार के साथ घर में ताला लगाकर बृजमोहन अग्रवाल की बेटी की शादी में शामिल होने रायपुर गए थे। वहां से सोमवार की शाम को वापस लौटे तो पता चला कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है।
चोरों ने उनके घर की आलमारी तोड़कर $करीब तीन किलो सोना, 18 किलो चांदी के जेवर और 10 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए थे। एसपी दुर्ग ने इस हाई प्रोफाइल चोरी के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया। टीम ने एक-एक कड़ी को जोड़ते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से तीन करोड़ रुपए से अधिक का माल ज़ब्त किया है।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 162
Views Last 30 days : 652
Views This Year : 9294
Total views : 109767
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.216.165