नई दिल्ली। केंद्र सरकार के निर्देशानुसार, अब देशभर के सभी पेट्रोल पंपों के लिए ए20 ईंधन अर्थात् 80% पेट्रोल और 20% इथेनॉल का मिश्रण बेचना अनिवार्य कर दिया गया है। तेल विपणन कंपनियो ने अपने नेटवर्क को पूरी तरह से ए20 के अनुकूल अपग्रेड कर लिया है, जिससे भारत अब दुनिया के उन चुनिंदा देशों में शामिल होगया है, जहाँ इथेनॉल मिश्रण का स्तर इतना अधिक है।
सस्ता होने की उम्मीद: गौरतलब है कि इथेनॉल की उत्पादन लागत कम होने के कारण, ए20 पेट्रोल सामान्य पेट्रोल की तुलना में सस्ता होने की उम्मीद है।
किसानों को सीधा लाभ: इथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने के रस, मक्का और खराब अनाज से बनाया जाता है। इस अनिवार्यता से किसानों की आय में वृद्धि होगी, क्योंकि पेट्रोलियम कंपनियाँ उनसे भारी मात्रा में कच्चा माल खरीदेंगी।
विदेशी मुद्रा की बचत: इस कदम से भारत को सालाना 35,000 करोड़ रुपये से अधिक की विदेशी मुद्रा बचाने में मदद मिलेगी, जो वर्तमान में कच्चे तेल के आयात पर खर्च होती है।





























Views Today : 9
Views Last 7 days : 274
Views Last 30 days : 856
Views This Year : 3350
Total views : 103823
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139