हटा। रजपुरा थाने की पुलिस ने शुक्रवार को 12 किलोग्राम गांजा सहित दो आरोपियों को गिर$फ्तार किया है। थाना प्रभारी रजपुरा राजीव पुरोहित ने बताया ग्राम सिलापरी की पुलिया के पास से दो व्यक्तियों के कब्जे से गांजा ज़ब्त किया गया है। आरोपी शिब्बू उर्फ सोमनाथ पटनायक एवं निहार रंजन पटनायक, जि़ला संबलपुर उड़ीसा के रहने वाले हैं। जो मुखबिर की सूचना के आधार पर संबलपुर से थोक मात्रा में गांजा लेकर वाया कटनी सिमरिया होते हुए सिलापरी के पास पहुंचने पर पकड़े गए हैं।
आरोपियों के पास से 12 किलो गांजा के अतिरिक्त 24 हज़ार रुपए न$कद ज़ब्त हुए हैं। रुपयों के बारे में पूछने पर आरोपियों द्वारा चंदना ग्राम में रहने वाले राहुल राजा को 24 हज़ार रुपए में दो किलो गांजा बेचना बताया गया है। इस आधार पर राहुल राजा निवासी चंदना को भी आरोपी बनाया गया है, जो फरार है



























Views Today : 8
Views Last 7 days : 125
Views Last 30 days : 827
Views This Year : 8323
Total views : 108796
Who's Online : 1
Your IP Address : 216.73.217.7