जम्मू-कश्मीर। जम्मू-कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर तालिब हुसैन को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया है। 17 राष्ट्रीय राइफल्स और जम्मू-कश्मीर पुलिस को जॉइंट ऑपरेशन में यह सफलता मिली। हिजबुल मुजाहिदीन ने किश्तवाड़ इलाके में नए सिरे से भर्ती करके अपने कैडर को फिर से संगठित करना और मज़बूत करना शुरू कर दिया था।
पहचान छिपाकर बेंगलुरु में रहता था
सूत्रों के मुताबिक तालिब किश्तवाड़ में काफी समय से एक्टिव था। वह आजकल बेंगलुरु में छिपा था, सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस टीम वहां गईं और उसे गिरफ्तार कर लिया। इसकी गिरफ्तारी को इसलिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि राजौरी-पुंछ में यह आतंकी दोबारा सक्रिय होने लगा था।





























Views Today : 35
Views Last 7 days : 262
Views Last 30 days : 1302
Views This Year : 7064
Total views : 107537
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31