जबेरा। सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से हर माह की भांति जून माह में भी प्रथम रविवार को कृषि उपजमंडी, जबेरा में महाआरतीक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ में ‘माँÓ-गुरुवर के जयकारे कुमारी निकिता जी और कुमारी प्रतिभा ठाकुर जी ने लगाए।
समापन अवसर पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय सचिव बहन आरती ठाकुर जी ने कहा कि अगर हम एक परिवार को भी नशे-मांसाहार से मुक्त करवाने में सफल होजाते हैं, तो समझिये कि हमने एक धर्मयुद्ध जीत लिया। भगवती मानव कल्याण संगठन के ब्लॉक उपाध्यक्ष निरपत सिंह जी ने कहा कि अगर हमें अपना जीवन सार्थक बनाना है, तो जनकल्याण का कार्य नि:स्वार्थभाव से करना होगा। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश सदस्य हल्के सिंह जी, भगवती मानव कल्याण संगठन के जि़ला अध्यक्ष डॉ. सुजान सिंह जी और संगठन के केंद्रीय प्रचारमंत्री भुज्जी लाल जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
अंत में आए हुए भक्तों के प्रति ओमप्रकाश सिंह जी ने आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन वृंदावन कनेपुर जी ने किया।





























Views Today : 18
Views Last 7 days : 283
Views Last 30 days : 865
Views This Year : 3359
Total views : 103832
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139