नई दिल्ली। भारत के पहले स्वदेशी हल्के टैंक जोरावर का परीक्षण शुरू हो चुका है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) को उम्मीद है कि इसे भारतीय सेना को अप्रैल तक सौंपा जा सकता है। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि अपने नए इंजन के साथ लाइट टैंक को बनाने का काम शुरू हो गया है। टैंक को 100 किलोमीटर से ज़्यादा दूरी तक ले जाया गया है। इस साल अप्रैल तक इसे भारतीय सेना को दिए जाने की उम्मीद है।
सेना ने 59 जोरावर लाइट टैंकों के उत्पादन और आपूर्ति का आर्डर डीआरडीओ को दिया है। ये लार्सन एंड टुब्रो के साथ मिलकर बनाए जा रहे हैं। इस लाइट टैंक को पहले रेगिस्तान और ऊंचाई वाले स्थानों पर परीक्षण के लिए दिसंबर तक भारतीय सेना को सौंपा जाना था। लेकिन, जर्मनी से इंजन आपूर्ति में देरी के कारण प्रोजेक्ट में देरी हुई है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40