भोपाल। राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने भौंकने से नाराज एक स्ट्रीट डॉग को पीट-पीटकर मार डाला। कुत्ते को बचाने पहुंचे एक युवक को आरोपी ने जान से मारने की धमकी तक दे डाली। दरअसल आरोपी युवक के पालतू कुत्ते पर आए दिन स्ट्रीट डॉग भौंकता रहता था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी मुजलिम प्रतिदिन अपने पालतू कुत्ते को टहलाने के लिए लेकर जाता था, लेकिन स्ट्रीट डॉग पालतू कुत्ते को देखकर भौंकने लगता था। इसी बात से नाराज होकर युवक ने गुस्से में आकर स्ट्रीट डॉग की हत्या कर दी।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139