गया। इन दिनों अपराधी प्रवृत्ति के लोगों के हौसले बुलंद हैं और अब वे जेल में बंद कैदी से मिलने के बहाने हत्या करने की धमकी देने लगे हैं। कुछ ऐसा ही वाकया गया के सेंट्रल जेल में हुआ है। सेंट्रल जेल में बंद कैदी अतरी थाना क्षेद्ध के कमरचक गांव के रहने वाले राम विलास सिंह के बेटे नवीन कुमार उर्फ नवीन सिंह को मुलाकाती कक्ष में मिलने आए एक व्यक्ति ने पूरे परिवार को ही जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में जेल से जारी बंदी आवेदन पत्र के आधार पर रामपुर थाना पुलिस ने आरोपित प्रविंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रामपुर थाना पुलिस आरोपी के विरद्ध 406, 504 और 506 के तहत केस दर्ज कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40