नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) सहित देश के 86 विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए 554 शहरों में साझा विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय परीक्षा एजंसी (एनटीए) की ओर से आयोजित इस परीक्षा की शुरुआत 15 जुलाई से होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) होगी।
जानकारी के मुताबिक, देश के 554 शहरों के अलावा यह परीक्षा विदेश में 13 शहरों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 15, 16, 19 व 20 जुलाई और 4, 5, 6, 7, 8 और 10 अगस्त को आयोजित होगी। सीयूईटी के लिए अभी तक 9,50,804 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। केंद्रीय विश्वविद्यालयों के स्नातक पाठ्यक्रमों में इस परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। जल्द ही इस परीक्षा के लिए विद्यार्थियों के प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे, जिन्हें एनटीए की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 270
Views Last 30 days : 1275
Views This Year : 7085
Total views : 107558
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31