जम्मू। सिद्धड़ा के बजालता इलाके में रहने वाली 28 वर्षीय महिला का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका हुआ मिला। उसके मायके वालों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए ससुराल वालों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने मायके वालों को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।
सिद्धड़ा पुलिस के अनुसार, वीरवार की सुबह यह सूचना मिली कि बजालता में रहने वाली प्रिया चिब का शव उसके कमरे की छत पर पंखे के हुक पर फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद एफएसएल की टीम के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाने के साथ घटनास्थल से सबूत एकत्र किया।




























Views Today : 6
Views Last 7 days : 256
Views Last 30 days : 1261
Views This Year : 7071
Total views : 107544
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31