नित्यप्रति एक सेब खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है। प्राय: आप कुछ लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि प्रतिदिन एक सेब खाएं और बीमारियों को दूर भगाएं। सेब एक ऐसा फल है, जिसे दुनियाभर में खाया जाता है। इस फल को स्टोर करना, उसे ट्रांसपोर्ट करना असान है। गुणों से भरपूर इस फल का रोजाना सेवन करने से ना सिर्फ मोटापा को कंट्रोल किया जा सकता है, बल्कि कई बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है। लाल सुर्ख सेब का सेवन ना सिर्फ डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है, बल्कि इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।
सेब एक ऐसा फल है, जिसमें भरपूर पोषक तत्त्व मौज़ूद होते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर सेब दिल के रोगों से भी बचाव करता है। इतना ही नहीं सेब का सेवन कैंसर जैसी बीमारियों और अस्थमा से भी बचाव करता है। रोजाना एक सेब का सेवन करके आप कई बीमारियों से बचाव कर सकते हैं।
दिल के रोगों से बचाव
जानवरों पर की गई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि सेब के छिलके में मौज़ूद पेक्टिन फाइबर के साथ मिलकर दिल के रोगों और ब्लड वैसल्स में मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाने में मददगार है। सेब का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल रहता है और दिल के रोगों का खतरा कम होता है।
पाचन को करता है दुरुस्त
सर्दी में सबसे ज्यादा लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। इस मौसम में हम पानी का सेवन कम करते हैं जिससे बॉडी में पानी की कमी होने लगती है और कब्ज की परेशानी बढऩे लगती है। फाइबर से भरपूर सेब का सेवन करने से कब्ज से निजात मिलती है और पाचन दुरुस्त रहता है। सेब में मौज़ूद घुलनशील फाइबर पाचन को दुरुस्त करते हैं। सेब में मौज़ूद पैक्टिन आंतों से पानी को अवशोषित करता है और पाचन को धीमा करता है और स्टूल को लूज करता है। रोजाना सर्दी में सेब का सेवन कब्ज का उपचार होता है।
डायबिटीज में लाभदायक
सेब में मौज़ूद हाई पॉलीफेनोल्स मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और ब्लड फ्लो में ग्लूकोज की मात्रा को कम करने में मदद करता हैं। रोजाना सेब का सेवन करने से डायबिटीज के जोखिम से बचा जा सकता है। जिन लोगों की शुगर हाई रहती है वो सेब का सेवन कर सकते हैं।
अस्थमा का उपचार
सर्दी में अस्थमा के मरीजों को ज़्यादा परेशानी होती है। सेब का सेवन अस्थमा और साइनस के मरीजों के लिए बेहद असरदार साबित होता है। सेब में कोर्टेसीन होता है, जो अस्थमा के मरीजों को बेहद फायदा पहुंचाता है।
सेब का सेवन छीलकर करें या छिलके के साथ
विशेषज्ञों के अनुसार, सेब का सेवन उसके छिलकों के साथ करना चाहिए। सेब के छिलके के अंदर कई ऐसे पोषकतत्त्व मौज़ूद होते हैं जो कई बीमारियों का उपचार कर सकते हैं। अत: सेब का सेवन हमेशा छिलके के साथ करना चाहिए।



























Views Today : 8
Views Last 7 days : 125
Views Last 30 days : 827
Views This Year : 8323
Total views : 108796
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7