सर्दी में ड्राइफू्रट्स का सेवन बॉडी को सर्दी से बचाता है और इम्युनिटी को भी स्ट्रॉन्ग करता है। इस मौसम में बॉडी को हेल्दी रखने के लिए और सर्दी से बचाने के लिए अखरोट का सेवन बेहद असरदार साबित होता है। सर्दी में इम्युनिटी कमज़ोर होजाती है और बीमारियों का ख़्ातरा बढ़ जाता है, इसलिए इस मौसम में इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए ड्राईफ्रूट का सेवन बेहद असरदार साबित होता है।
ड्राईफ्रूटस में अखरोट ऐसा नट है जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट का सेवन करने से बॉडी गर्म रहती है और याददाश्त तेज होती है।
अखरोट में होती है गर्म तासीर
अखरोट की तासीर गर्म होती है, इसका सेवन सर्दियों में करने से यह शरीर को गर्म रखता है। सर्दी में बॉडी को गर्म रखने के लिए और सर्दी से बचाव करने के लिए रोजाना 3-4 अखरोट का सेवन ज़रूरी है। कुछ लोग अखरोट का सेवन उसे भिगोकर भी करते हैं। याद रखें कि सर्दी में बॉडी को गर्म रखने के लिए अखरोट का सेवन भिगोकर नहीं करें, बल्कि सूखे अखरोट ही खाएं। अखरोट का सेवन आप दूध के साथ उबाल कर भी कर सकते हैं।
दिल के रोगों से बचाता है
अखरोट का सेवन करने से दिल के रोगों से भी बचाव होता है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है और दिल की हिफाजत करता है। दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो अखरोट का सेवन करें।
कैंसर से बचाव
अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कैंसर से बचाव करता है। इसका सेवन करने किसी भी तरह के कैंसर से बचाव किया जा सकता है।
बढ़ाता है ब्रेन पावर
अखरोट का सेवन ब्रेन के लिए टॉनिक की तरह काम करता है। इसका सेवन करने से याददाश्त स्ट्रॉन्ग होती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर अखरोट ब्रेन पावर को बढ़ाने में बेहद असरदार साबित होता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए ये बेहद फायदेमंद होता है। बुजुर्ग लोगों में अल्जाइमर की बीमारी बेहद परेशान करती है। ऐसे में उनके लिए अखरोट का सेवन याददाश्त को ठीक रखता है।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 202
Views Last 30 days : 663
Views This Year : 9255
Total views : 109728
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.227.167