कानपुर सौरभ मिश्र। हर माह की तरह इस माह भी तृतीय रविवार को सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद से राम जानकी वाटिका, हमीरपुर रोड, कानपुर नगर में महाआरतीक्रम संपन्न किया गय।
कार्यक्रम की समापन बेला पर भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय प्रवक्ता रमेशचंद्र मिश्र जी ने कहा कि एक ऋषिवर की यात्रा मिल जाए, जीवन में इससे बड़ा सौभाग्य नहीं होगा। आपका चयन गुरुवर ने समाज में परिवर्तन लाने के लिए किया है। आप साधारण व्यक्ति नहीं है, क्योंकि प्रबल संस्कार लेकर सत्कर्म को लेकर आप लोग इस धरती पर आए हंै और आप लोगों का कार्य समाज को चेतनावान् बनाना है। टीम प्रमुख सीमा उत्तम जी ने कहा, यह मासिक महाआरती अलौकिक ऊर्जा का केंद्र ह और यहाँ से हमारी हर समस्या का समाधान होता है। संगठन के तहसील शाखा के अध्यक्ष अरविंद मिश्र जी ने कहा कि मनुष्य जीवन के तीन कर्तव्य है धर्म, की रक्षा, मानवता की सेवा और राष्ट्र की रक्षा करना।
अंत में अनूप बाजपेई जी ने आए हुए भक्तों के प्रति आभार जताया।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139