जबेरा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में हर माह की भांति जुलाई माह में भी प्रथम रविवार को कृषि उपजमंडी, जबेरा, जि़ला-दमोह में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। ‘माँ-गुरुवर के जयकारे कु. सुदीक्षा जी ने और कु. देवकी जी ने लगवाए। कार्यक्रम का संचालन सुरेश राय जी ने किया।
समापन बेला पर संगठन के संभागीय अध्यक्ष डॉ. सुजान सिंह जी ने कहा कि ‘आज जहाँ देखें वहाँ ढोंग-पाखंड फैलाए लुटेरे अपना जाल बिछाए हुए हैं, जिनसे बचने की ज़रूरत है। आज हमें एक ऐसी विचारधारा से जुडऩे का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है, जो सत्य की विचारधारा है। सद्गुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने कहा है कि मैं आपके सुख में सहभागी बनूं या ना बनूं, लेकिन यदि आपके जीवन में कोई भी कष्ट है, तो मैं अपनी चेतनातरंगों के माध्यम से आपके साथ खड़ा नज़र आऊंगा।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़ला अध्यक्ष विजय पटेल जी ने कहा कि ‘हमारे जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन हमें समाजकल्याण के प्रति समर्पित रहना है, क्योंकि हमारा लक्ष्य ही समाज की सेवा करना है। आज नहीं तो कल इस सत्य की विचारधारा को लोग ज़रूर अपनाएंगे। पार्टी की जि़ला सचिव उमा ठाकुर जी ने कहा कि ‘हमारी पार्टी का मूल उद्देश्य धर्मरक्षा, राष्ट्ररक्षा और मानवता की सेवा करना है। पार्टी के पटेरा ब्लॉक अध्यक्ष दीपक यादव जी और पार्टी के युवा मोर्चा के जि़ला अध्यक्ष गुलाब सिंह जी ने भी अपने विचार रखे।
अंत में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश अहिरवार जी ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार प्रकट किया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 668
Views This Year : 9260
Total views : 109733
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.252