हमीरपुर। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में पातालेश्वर महादेव मंदिर, हमीरपुर में प्रथम रविवार को मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। शुभारम्भ में ‘माँ-गुरुवर के जयकारे ओम शर्मा जी और आयुषी पाठक जी ने लगवाए।
साधनाक्रम एवं ‘माँ-गुरुवर की आरती सम्पन्न होने के बाद भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, युवा मोर्चा की जि़ला उपाध्यक्ष प्रीति कुशवाहा जी ने कार्यक्रम में उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुए कहा कि ”आप लोगो ने उस धरती पर जन्म लिया है, जिस धरती पर अनेक महापुरुषों और वीरांगनाओं ने जन्म लेकर अन्यायी-अधर्मियों को धूल चटाई है, वह शक्ति-सामथ्र्य आपके अंदर भी है और यदि आप लोग चाह लें, तो युग बदलते देर नही लगेगी। टीमप्रमुख लक्ष्मी कुशवाहा जी ने कहा कि ”जीवन में सद्गुरु का होना बहुत ज़रूरी है। हमें धन-दौलत, मान- सम्मान कहीं भी प्राप्त हो सकता है, लेकिन सदगुरु की प्राप्ति होने पर हमारी अलौकिक क्षमताएं जाग्रत् होती हैं । सदगुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज कहते हैं कि करोड़ों किलोमीटर दूर रहने वाले लोग भी, जो मेरी विचारधारा पर चलते हैं, वे मेरी चेतनातरंगों को प्राप्त करके सुख-शान्ति के अधिकारी बनेंगे।
भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़लाध्यक्ष अनंराम शिवहरे जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे। अंत में शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के जि़ला सचिव जुगुल किशोर पाठक जी ने किया





























Views Today : 9
Views Last 7 days : 274
Views Last 30 days : 856
Views This Year : 3350
Total views : 103823
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139