महोबा। जन-जन के कल्याण हेतु प्रारम्भ माता जगदम्बे की महाआरती हर माह की तरह इस माह भी तृतीय रविवार को अम्बे पैलेस, परमानंद चौक, महोबा में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्ववावधान में हर्षोल्लासपूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के शुभारंभ में ‘माँ’-गुरुवर के जैकारे कु. मोनिका सिंह जी और कु. प्रियंका सिंह जी ने लगवाये। तत्पश्चात् भक्तों ने साधनाक्रम पूर्ण करते हुए दिव्य आरती का लाभ प्राप्त किया।
समापन बेला पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश महासचिव योगेन्द्र अवस्थी जी ने कहा कि सद्गुरुदेव परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने हमें कर्मपथ पर चलना सिखाया है और समाज के कल्याणार्थ भगवती मानव कल्याण संगठन का गठन किया है, जो विश्व का अद्वितीय संगठन है और जिसके कार्यकर्ता जनकल्याण के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। पार्टी के जि़लाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया जी ने कहा कि गुरुवरश्री ने हमें तीन धाराएं प्रदान की हैं, जो गंगा की तरह पवित्र है। भारतीय शक्ति चेतना पार्टी तीसरी धारा है और इस पार्टी के सभी कार्यकर्ता पूर्णरूपेण नशे-मांस से मुक्त और चरित्रवान जीवन जीते हुए राष्ट्र की रक्षा के लिए कृतसंकल्पित हैं।
भगवती मानव कल्याण संगठन की महिला शाखा की जि़लाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी कुशवाहा जी ने कहा कि हम सभी को ईमानदारी, समझदारी और जि़म्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा, तभी हम अपने जीवन को उच्चता की ओर लेजा सकते हैं। टीम प्रमुख पूरनलाल कुशवाहा जी ने भी उपस्थित भक्तों के समक्ष अपने विचार रखे।
अंत में संगठन के जि़ला प्रभारी श्रीरामबाबू श्रीवास जी ने उपस्थित सभी माँ भक्तों के प्रति आभार प्रकट किया। पश्चात् शक्तिजल और प्रसाद का वितरण किया गया।




























Views Today : 8
Views Last 7 days : 354
Views Last 30 days : 676
Views This Year : 19806
Total views : 120279
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8