प्रयागराज। प्रयागराज में शनिवार की रात 30 लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हुए हैं। जिसमें से चार की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में सभी को घायलों को सीएचसी कोरांव में भर्ती कराया गया। चार की हालत गंभीर होने पर उनको प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना कोरांव थाना क्षेत्र के बरहुला कला की है।
पुलिस के मुताबिक, ट्रैक्टर ट्राली में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। बरहुला कला नहर पटरी पर सामने से आ रहे एक बाइक सवार को ट्रैक्टर की साइड से टक्कर लग गई। इसी वजह से ट्रैक्टर चालक स्टेरिंग से नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर ट्राली समेत नहर में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर ट्राली में सवार महिलाएं, बच्चे, बूढ़े चीखने चिल्लाने लगे। शोर-शराबा होने पर पास के गांव के लोग भाग कर मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्राली में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने एम्बुलेंस बुलवाकर सभी को सीएचसी कोरांव भेजा। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बुद्ध सेन की पत्नी रीता देवी (40) निवासी मडफ़ा कला, सुमन देवी (42) पत्नी अनिल कुमार निवासी टूडिय़ार, कोरांव और आशीष उर्फ गोलू (15) मिश्रीलाल निवासी मडफ़ा कला, कोरांव को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज किया जा रहा है।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40