शहडोल। रूबी ठाकुर पुत्री रामकुमार ठाकुर, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बाइपास तिराहा शहडोल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर में थर्ड ईयर की छात्रा थी।
मेडिकल कॉलेज जबलपुर में अध्यनरत रूबी बीते बुधवार की रात अपने एक रीवा निवासी सहपाठी सौरभ के साथ बाइक से भेड़ाघाट होटल खाना खाने गई थी। जहाँ पर लौटते वक्त भोपाल से नागपुर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी। इस दौरान रूबी ट्रक के नीचे आकर फंस गई और करीब 100 मीटर दूरी तक घिसटती चली गई, जबकि रीवा निवासी छात्र विपरीत दिशा में जा गिरा। बताया जाता है कि घटनास्थल पर ही रूबी की मौत हो गई।
इस घटना के बाद रूबी के परिजन सुबह जबलपुर पहुंच गए थे। शाम को उसका शव लेकर लौटे।



























Views Today : 8
Views Last 7 days : 125
Views Last 30 days : 827
Views This Year : 8323
Total views : 108796
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7