सागर। सागर जि़ले के जैसीनगर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम पनारी के पास मंगलवार को दो बाइक भिड़ गए। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मृत्यु हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया है, घायलों में दो की हालत गम्भीर बनी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार सेमरा गोपालमन निवासी अजुद्दी सिंग, मेहराज और जाहर गौंड बाइक पर सवार होकर बिलहरा से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी ग्राम पनारी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक से भिड़ंत हो गई।
सामने से आ रही बाइक पर शिवराज सिंह और भरत राजपूत निवासी चर्तुभटा सवार थे। दुर्घटना में जाहर गौंड ,उम्र 30 साल, निवासी-सेमरा गोपालमन और भरत सिंह, उम्र 25 साल, निवासी-चर्तुभटा की मौत हो गई। वहीं अजुद्दी, मेहराज और शिवराज सिंह घायल हुए हैं। घटना देखकर मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई थी, जिनमें से किसी ने पुलिस को मामले की सूचना दी और सूचना मिलते ही बिलहरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जैसीनगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद वहाँ से घायलों को जि़ला अस्पताल रैफर कर दिया गया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40