नई दिल्ली। सावन के पावन महीने की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। इस मौके पर दिल्ली सरकार ने अपनी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांवडिय़ों की सुविधा के लिए आम आदमी पार्टी दिल्ली भर में लगभग 200 कांवड़ शिविर लगा रही है। साथ ही पूर्वी दिल्ली, उत्तरी पूर्वी दिल्ली और शाहदरा जि़ले में कांवडिय़ों के एंट्री प्वांइट बनाए जा रहे हैं। इन तीनों जि़लों में कांवडिय़ों के लिए 85 शिविर लगाए जा रहे हैं। जिससे शिवभक्तों को किसी भी तरह की कोई तकलीफ नहीं हो।
कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी कांवडि़ए को कोई दिक्कत नहीं हो, इस पर जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर दिल्ली भर में कांवडिय़ों की सुविधाओं के लिए कांवड़ कैंप लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही शिवभक्तों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
कैंपों में रहेंगी ये सुविधाएं
राजस्व मंत्री ने बताया कि कांवडिय़ों के लिए बनाए गए शिविर कैंप में वाटर प्रूफ टेंट, फर्नीचर, शौचालय, पानी, मेडिकल सहित अन्य जरुरी सुविधाएं मौजूद कराई गई हैं।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139