ग्वालियर। कंपू के अवाड़पुरा क्षेत्र में रहने वाली 28 वर्षीय महिला पर उसके जेठ ने एसिड फेंक दिया। महिला के पति का बीमारी के कारण आठ महीने पहले निधन हो गया था। इसके बाद आरोपी जेठ उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। महिला के विरोध करने पर उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
महिला ने बताया कि आरोपी नशे की हालत में कई बार उसके कमरे में जबरन घुसकर छेड़छाड़ करता था। उसकी पत्नी पहले ही शराब की लत के कारण घर छोड़ चुकी थी। वह लगातार कहता था कि उससे शादी कर ले। गुरुवार दोपहर भी उसने शादी के लिए दबाव बनाया। मना करने पर वह गुस्से में चला गया और शाम को बाजार से एसिड खरीदकर लाया और रात करीब आठ बजे महिला कमरे में सब्जी काट रही थी, तभी आरोपी ने अचानक एसिड फेंक दिया। तेजाब महिला के चेहरे, गले, सीने, हाथ और पेट पर जा गिरा। एसिड आंख में जाने से उसकी कॉर्निया तक जल गई। चीख सुनकर बच्चे रोने लगे, तो आरोपी ने उन्हें भी धमकाया कि अगर चुप नहीं हुए तो तुम्हें भी जला दूंगा।
महिला को गंभीर हालत में जयारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया है। उसका चेहरा और गला बुरी तरह झुलस गया है और बोलने में तकलीफ हो रही है। पुलिस ने जांच में पाया कि आरोपी ने पहले से ही यह योजना बनाई थी। सीसीटीवी फुटेज में वह गुढ़ा-गुढ़ी का नाका क्षेत्र से एसिड खरीदते हुए दिखा। एएसपी अनु बेनीवाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर कार्यवाई की गई।





























Views Today : 17
Views Last 7 days : 282
Views Last 30 days : 864
Views This Year : 3358
Total views : 103831
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139