गर्मियों में अलसी के रायते का सेवन बेहद लाभप्रद होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ अंदर से ठंडा रखने में भी मदद करता है। साथ ही रायता खाने का स्वाद भी बढ़ा देता है। इसका सेवन कई तरीकों से फायदेमंद होता है। हम अपने व्यंजनों में कई तरह के रायते को शामिल करना पसंद करते हैं। ऐसे ही आप अलसी का रायता भी बना सकते हैं। अलसी का रायता आपकी सेहत और मिजाज दोनों के लिए काफी फायदेमंद होता है। अलसी आपके आंख, हृदय, पाचनक्रिया और इम्यून सिस्टम बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकता है। यह चेहरे की सुंदरता और वजन कम करने के लिए भी काफी उपयोगी हो सकता है। दरअसल अलसी के बीज में विटामिन बी-1, प्रोटीन, कॉपर, मैंगनीज और ओमेगा-3 एसिड जैसे पोषकतत्त्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
1. पाचन तंत्र के लिए लाभदायक
अलसी का रायता आपकी पेट के लिए काफी लाभदायक होता है। दरअसल अलसी में फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसका रायता आप लंच या रात के खाने के समय कर सकते हैं।
2. स्किन प्रॉब्लम्स से छुटकारा
स्किन पर ढेर सारे कील-मुहांसे और दाग-धब्बे आपका आत्मविश्वास कम कर सकते है और आप खुद से खुश नज़र नहीं आते हैं। साथ ही आप लोगों से दूर भागने लगते हैं, लेकिन अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। यह स्किन को नैचुरल ग्लो देता है।
3. हृदय की समस्याओं में मददगार
अलसी के सेवन से आपका कोलेस्ट्रोल लेवल कंट्रोल में रहता है और हाई ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। इन सबकी मदद से हृदय रोगों और स्ट्रोक को दूर रखने में मदद मिलती है। हार्ट अटैक और हृदय कोरोनरी की समस्या भी नहीं होती है।
4. आंखों के लिए फायदेमंद
इसमें विटामिन और प्रोटीन पाया जाता है। जो आंखों की रोशनी और बीमारियों के लिए फायदेमंद होता है।



























Views Today : 14
Views Last 7 days : 116
Views Last 30 days : 845
Views This Year : 8236
Total views : 108709
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.30