भोपाल। बागसेवनिया थाना इलाके के साकेत नगर में एक व्यापारी ने शराब के नशे में स्वयं के पेट में चाकू मार लिया। पत्नी ने अस्पताल चलने का कहा, लेकिन उसने अस्पताल जाने से इंकार कर दिया। पत्नी ने घाव पर हल्दी लगा दी थी। अगले दिन तबीयत बिगडऩे पर पत्नी उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंची, वहां से उसकी नाजुक अवस्था को देखते हुए उसे हमीदिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार की रात उसकी मौत हो गई। व्यापारी के चाकू मारने का कारण घरेलू कलह बताया जा रहा है।





























Views Today : 18
Views Last 7 days : 283
Views Last 30 days : 865
Views This Year : 3359
Total views : 103832
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139