संकल्प शक्ति, अलोपी शुक्ला। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना पांचवां और देश का 75वाँ बजट बुधवार दिनांक 01 फरवरी 2023 को पेश किया। इसमें यदि आयकर में राहत की बात छोड़ दें, तो $गरीबों और मध्यमवर्गीय लोगों के लिए निराशपूर्ण बजट है। शासकीय नौकरी करने वाले लोगों को छोड़कर $गरीबों और मध्यमवर्गीय 90 प्रतिशत लोगों के लिए एक साल में सात लाख रुपए कमाना स्वप्न जैसी बात है। तथापि, आयकर के लिए दी गई छूट बेमानी है।
पेश किए गए बजट में भारत में बने इंडिया इलेक्ट्रिक व्हीकल और मोबाइल फोन सस्ते किए गए हैं। कोरोना काल में एक माह में पाँच किलो मु$फ्त राशन देने की योजना को एक साल के लिए और बढ़ाया गया, जबकि एजुकेशन और कृषि बजट बढ़ाया गया, तो सेना की हथियार खरीद का बजट घटा दिया गया।
बजट की कुछ विशेष बातें
मध्यमवर्गीय लोगों के लिए 07 लाख रुपए तक की आय पर कोई आयकर नहीं। $गरीब कल्याण अन्न योजना में मु$फ्त अनाज एक साल और मिलेगा। युवाओं के लिए स्टार्टअप फंड और तीन साल तक भत्ता मिलेगा, इंटरनेशनल स्किल इंडिया सेंटर्स बनेंगे। एकलव्य स्कूलों के लिए 38 हज़ार 800 शिक्षक भर्ती किए जाएंगे तथा आदिवासी गांवों के विकास के लिए 15 हज़ार करोड़ रुपयों का प्रावधान।
तीन मुद्दों पर वित्तमंत्री का बयान
महंगाई:आपने देखा कि महंगाई नीचे आई है। हमारा ध्यान उस पर है। गेंहू को मार्केट में रिलीज करने का फैसला लिया गया है, इससे गेहूं के दाम कम होंगे। रसोई में महंगाई कम होगी। ये एक्शन तो पहले ही हो गया है। महिलाएं परिवार का हिस्सा हैं, इनकम टैक्स में छूट का फायदा उन्हें भी होगा।
रोजगार: 10 लाख करोड़ का कैपिटल इन्वेस्टमेंट किया गया है। प्रोजेक्ट्स चल रहे है, पैसा इनके लिए दिया जा रहा है। ये प्रोजेक्ट्स बिना रोजगार के कैसे पूरे हो सकते हैं?
बजट का लक्ष्य: बजट में महिला सशक्तिकरण, पर्यटन के लिए एक्शन प्लान, विश्वकर्मा के लिए योजनाओं और ग्रीन ग्रोथ पर फोकस है।
बजट में क्या-क्या घोषणाएं हुईं?
1. आयकर पर छूट की सीमा बढ़ी: अब सालाना 07 लाख रुपए तक की कमाई होने पर आयकर नहीं देना होगा। यह छूट सिर्फ नई टैक्स रिजीम के तहत मिलेगी। अभी भी आयकर रिटर्न भरने के 2 ऑप्शन बने रहेंगे। अभी तक 2.5 लाख रुपए तक की कमाई टैक्स फ्री थी। आखिरी बार 2014-15 के बजट में इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया था।
2. क्या हुआ सस्ता, क्या हुआ महंगा?: टीवी सस्ते होंगे। वजह पुर्जों पर कस्टम ड्यूटी 5 प्रतिशत से घटाकर 2.5 प्रतिशत कर दी गई है। मोबाइल फोन भी सस्ते होंगे, क्योंकि मैन्युफैक्चरिंग के लिए कुछ पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। हीरों की कीमतें कम होंगी। मैन्युफैक्चरिंग में इस्तेमाल होने वाले सीड पर ड्यूटी कम की गई है। सिगरेट पर टैक्स 16 प्रतिशत बढ़ाया गया, ये महंगी होगी। चांदी से बने आइटम्स महंगे होंगे, क्योंकि कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है।
किसानों के लिए क्या?
सरकार ने कृषि क्रेडिट कार्ड पर 20 लाख करोड़ रुपए बढ़ाने की घोषणा की। यह पिछले साल 18.5 लाख करोड़ रुपए था। इसके अलावा डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर से किसानों को खाद, बीज से लेकर मार्केट और स्टार्टअप्स तक की जानकारी मिल सकेगी। एग्रीकल्चर एक्सीलरेटर फंड के ज़रिए गांवों में युवाओं को स्टार्टअप शुरू करने का मौका मिलेगा।
कुछ और विशेष घोषणाएं
रेलवे: 2.40 लाख करोड़ रुपए का बजट दिया गया है। 2014 के मुकाबले ये रेल बजट 09 गुना ज़्यादा है।
सीनियर सिटीजन्स: सेविंग्स अकाउंट में रखी जाने वाली रकम की लिमिट 4.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 09 लाख रुपए की जाएगी।
महिला सम्मान बचत पत्र: यह योजना शुरू होगी। इसमें महिलाओं को 02 लाख रुपए की बचत पर सालाना 7.5 प्रतिश ब्याज मिलेगा।
इन्फ्रास्ट्रक्चर: प्रधानमंत्री आवास योजना के बजट में 66 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। सेक्टर अब 79 हज़ार करोड़ रुपए का हो गया है।




























Views Today : 58
Views Last 7 days : 134
Views Last 30 days : 829
Views This Year : 8313
Total views : 108786
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.7