शहडोल। शहडोल ज़िले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नरसरहा में एक वनकर्मी के साथ बदमाशों ने दिनदहाड़े मारपीट की घटना को अंजाम दिया। कार्यवाहक वनपाल विजय कुमार प्रजापति पर हमला करने के आरोप में पाँच आरोपियों के ख़िलाफ़ केस दर्ज़ किया गया है। आरोपी वनपाल पर हमला कर ज़ब्त किए गए वाहन डिपो के अंदर से लेकर फरार हो गए।
पुलिस का कहना है कि शुक्रवार, दिनांक 11 जुलाई को अवैध रूप से मुरुम परिवहन कर रहे दो मिनी ट्रकों को ज्Þाब्त किया गया था, जिनके नंबर एमपी 18, जीए/4623 और एमपी 65, जीए/2186 हैं। इन ट्रकों के चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे, जैसे ही वनकर्मी ने वाहनों को रोका, चालक मौके से फरार होगए। इसके बाद वाहन ज़ब्त करने की कार्रवाई की जा रही थी कि तभी आरोपी लकी उर्फ आकाशदीप साहू, अमन रिछारिया, विजय प्रजापति, अनुराग मिश्रा और भोले यादव वहां पहुंचे और वनपाल के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया और उसे ज़मीन पर पकटकर तोड़ दिया। आरोपियों ने वनपाल को धमकी भी दी कि अगर वह उनके काम में हस्तक्षेप करेगो, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वनपाल को धमकी देने के बाद आरोपीगण दोनों वाहन लेकर मौके से फरार हो गए।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 207
Views Last 30 days : 668
Views This Year : 9260
Total views : 109733
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.252