Homeदेश प्रदेशवनपाल पर हमला कर खनिज से भरे ज़ब्त वाहनों को ले गए...

वनपाल पर हमला कर खनिज से भरे ज़ब्त वाहनों को ले गए बदमाश

 शहडोल। शहडोल ज़िले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नरसरहा में एक वनकर्मी के साथ बदमाशों ने दिनदहाड़े मारपीट की घटना को अंजाम दिया।  कार्यवाहक वनपाल विजय कुमार प्रजापति पर हमला करने के आरोप में पाँच आरोपियों के ख़िलाफ़ केस दर्ज़ किया गया है।  आरोपी वनपाल पर हमला कर ज़ब्त किए गए वाहन डिपो के अंदर से लेकर फरार हो गए। 

पुलिस का कहना है कि शुक्रवार, दिनांक 11 जुलाई को अवैध रूप से मुरुम परिवहन कर रहे दो मिनी ट्रकों को ज्Þाब्त किया गया था, जिनके नंबर एमपी 18, जीए/4623 और एमपी 65, जीए/2186 हैं। इन ट्रकों के चालकों के पास आवश्यक दस्तावेज नहीं थे,  जैसे ही वनकर्मी ने वाहनों को रोका, चालक मौके से फरार होगए। इसके बाद वाहन ज़ब्त करने की कार्रवाई की जा रही थी कि तभी आरोपी लकी उर्फ आकाशदीप साहू, अमन रिछारिया, विजय प्रजापति, अनुराग मिश्रा और भोले यादव वहां पहुंचे और वनपाल के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया और उसे ज़मीन पर पकटकर तोड़ दिया। आरोपियों ने वनपाल को धमकी भी दी कि अगर वह उनके काम में हस्तक्षेप करेगो, तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वनपाल को धमकी देने के बाद आरोपीगण दोनों वाहन लेकर मौके से फरार हो गए।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News