लखनऊ। योगी आदित्यनाथ श़क्रवार को दोबारा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कमान अपने हाथों में ले ली। उनके साथ लगभग चार दजऱ्न मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया। शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के इकाना स्टेडियम में आयोजित किया गया। स्टेडियम और उसके आसपास उत्साह, उमंग और उल्लास के विहंगम नज़ारे देखने को मिले। वहाँ पर विभिन्न जि़लों से आए लोकगायकों ने सुर, लय, ताल से माहौल को खुशनुमा बना दिया था।
योगी आदित्यनाथ के शपथ लेने के बाद केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया गया। हालांकि केशव प्रसाद मौर्य सिराथू सीट से चुनाव हार चुके हैं, वह मौर्य समाज से हैं। ब्रजेश पाठक एक बार लोकसभा और एक बार राज्यसभा के सांसद रह चुके हैं। इस बार लखनऊ कैंट से विधायक का चुनाव जीते हैं।
कुल 52 मंत्रियों ने शपथ ली, जिनमें 05 महिला मंत्रियों को जगह मिली है। 18 कैबिनेट और 14 राज्य मंत्री बने हैं। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति विशेष रही।





























Views Today : 82
Views Last 7 days : 1092
Views Last 30 days : 1930
Views This Year : 11001
Total views : 111474
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8