नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के घर रविवार की सुबह दिल्ली पुलिस पहुंच गई, क्योंकि उन्होंने नोटिस का जवाब नहीं दिया है।
दिल्ली पुलिस कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के आवास पर उस नोटिस के सिलसिले में पहुंचे, जो उन्हें रेप पीडि़तों के बारे में जानकारी मांगने के लिए पुलिस द्वारा दिया गया था। राहुल ने इन पीडि़तों का उल्लेख भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषण में किया था।
इससे पहले शनिवार को दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उन पीडि़तों का ब्यौरा मांगा था, जो यौन उत्पीडऩ की शिकायत लेकर उनके पास पहुंचीं थीं। पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट पर संज्ञान लेते हुए सवालों की एक लिस्ट राहुल गांधी को भेजी थी। पुलिस ने कांग्रेस नेता से उन पीडि़तों का विवरण देने के लिए इसलिए कहा ताकि उन्हें सुरक्षा प्रदान की जा सके।
स्पेशल सीपी सागरप्रीत ने कहा, ये गंभीर मामला है, इस विषय में जानकारी जुटाने की पुलिस ने कोशिश की थी, लेकिन हमें सफलता नहीं मिली। उसी सिलसिले में आज मैं जानकारी लेने आया हूं। यात्रा दिल्ली से भी गुजरी थी तो हम जानकारी लेना चाहते हैं, अगर दिल्ली का कोई मामला होगा तो हम तुरंत कार्रवाई शुरू करें।
दिल्ली के स्पेशल सीपी ने कहा, 30 जनवरी को श्रीनगर में राहुल गांधी ने जो बयान दिया था उसमें ये बात कही थी की यात्रा के दौरान उन्हें बहुत सारी महिलाएं मिलीं थीं जो रो रही थीं। उन्होंने बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीडि़तों को न्याय मिल सके।




























Views Today : 20
Views Last 7 days : 270
Views Last 30 days : 1275
Views This Year : 7085
Total views : 107558
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.217.31