अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर निर्माण के बाद से देश-विदेश के श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। दर्शनार्थियों की रिकॉर्ड तोड़ संख्या के साथ ही रामलला के दरबार में चढ़ावे ने भी सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, जनवरी 2024 में हुई प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के बाद से अब तक राम मंदिर को 500 करोड़ रुपये से अधिक की दान राशि प्राप्त हो चुकी है। इस अवधि में करीब 15 करोड़ से अधिक भक्तों ने रामलला के चरणों में शीश नवाया है, जो कि दुनिया के किसी भी धार्मिक स्थल पर होने वाले सबसे बड़े समागमों में से एक है। केवल मंदिर परिसर में रखे गए दानपात्रों (हुंडियों) की बात करें, तो बीते वित्त वर्ष 2025-26 में इनमें कुल 54.79 करोड़ रुपये की नगद धनराशि एकत्रित हुई है। रामलला को हर महीने केवल दानपात्रों से ही औसतन 05 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। इसके अलावा, बड़ी संख्या में देश-विदेश के रामभक्तों द्वारा ऑनलाइन ट्रांसफर, चेक और बैंक खातों के माध्यम से भी करोड़ों रुपये भेजे जा रहे हैं।
2,475 करोड़ रुपए मंदिर निर्माण पर खर्च
राम मंदिर निर्माण समिति और ट्रस्ट की हालिया समीक्षा बैठकों के अनुसार, ट्रस्ट के गठन से लेकर अब तक कुल संचित दान और समर्पण राशि 4,575 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। इसमें से अब तक राम मंदिर के भव्य निर्माण, श्री राम जन्मभूमि परिसर के विस्तार, सुरक्षा उपकरणों और भूमि खरीद पर लगभग 2,475 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। वर्तमान में ट्रस्ट के मुख्य बैंक खातों (मुख्यत: भारतीय स्टेट बैंक) में करीब 2,100 करोड़ रुपये सुरक्षित जमा हैं, जिसका उपयोग परिसर के शेष विकास कार्यों के लिए किया जा रहा है।
सोने-चांदी के आभूषणों का भी लगा अंबार
नगद नारायण के साथ-साथ रामभक्त अपने आराध्य के लिए दिल खोलकर बहुमूल्य रत्न और धातुएं भी अर्पित कर रहे हैं। अब तक रामलला के दरबार में कई क्विंटल सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात, मुकुट, छत्र और रेशमी वस्त्र चढ़ाए जा चुके हैं। सुरक्षा कारणों से इन कीमती आभूषणों और धातुओं को जिला प्रशासन की कस्टडी और स्टेट बैंक के मुख्य लॉकरों में बेहद सुरक्षित रखा गया है, जिनका मूल्यांकन समय-समय पर अधिकृत ज्वैलर्स द्वारा कराया जाता है




























Views Today : 35
Views Last 7 days : 210
Views Last 30 days : 682
Views This Year : 9243
Total views : 109716
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8