डीग/भरतपुर। विश्व पर्यटन मानचित्र पर राजस्थान का नया ज़िला ‘डीग’ अपनी एक विशेष पहचान बनाता जा रहा है। अपनी ऐतिहासिक विरासत और वास्तुकला के लिए मशहूर डीग तेजी से पर्यटकों के पसंदीदा ‘टूरिस्ट डेस्टिनेशन’ के रूप में उभर रहा है।
पर्यटन के मुख्य आकर्षण:भव्य जलमहल और फव्वारे पर्यटकों के आकर्षण के केन्द्र हैं। डीग के जलमहल अपनी अनूठी तकनीक के लिए जाने जाते हैं। यहाँ के सैकड़ों फव्वारे आज भी प्राचीन तकनीक से चलते हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दराज से पर्यटक पहुँच रहे हैं। नया ज़िला बनने के बाद बुनियादी ढांचे, सड़कों और सुरक्षा व्यवस्था में हुए सुधार ने पर्यटकों की राह आसान कर दी है। स्थानीय प्रशासन अब यहाँ ‘लाइट एंड साउंड शो’ और हेरिटेज वॉक जैसी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है।
ब्रज का प्रवेश द्वार: मथुरा और वृंदावन के करीब होने के कारण धार्मिक पर्यटन के लिए आने वाले श्रद्धालु भी अब डीग के किलों और महलों की खूबसूरती निहारने पहुँच रहे हैं।




























Views Today : 235
Views Last 7 days : 891
Views Last 30 days : 1541
Views This Year : 10531
Total views : 111004
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8