मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जि़ले के जोरा कस्बे में शुक्रवार को एक युवक ने पहले युवती को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि युवती को गोली मारकर युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन संकरा बाज़ार होने से उसे भागने का मौ$का नहीं मिला और करीब 80 फीट दूर जाकर उसने आत्महत्या कर ली।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, जोरा कस्बे के हनुमान चौराहा पर लोकंद्र पटवा की बेटी सोनिया माला पिरोने का काम करती है। सुबह लगभग साढ़े ग्यारह बजे पुराने जौरा निवासी विजय (18) पुत्र रघुवीर प्रजापति, हनुमान चौराहे पर आया और सोनिया से कुछ कहा, जिसके बाद दोनों में विवाद हो गया और विजय ने सोनिया को गोली मार दी। गोली लगने से सोनिया की मौके पर ही मौत गई।
हालांकि, दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।





























Views Today : 8
Views Last 7 days : 131
Views Last 30 days : 767
Views This Year : 8334
Total views : 108807
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8