दीमापुर। नगालैंड पुलिस ने सेना के 21 पैरा स्पेशल फोर्स के एक मेजर समेत 30 जवानों के खिलाफ़ 13 नागरिकों की हत्या के मामले में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। पिछले साल चार दिसंबर को आतंकियों के खिलाफ़ चलाए गए विशेष अभियान में राज्य के मोन जि़ले के ओटिंगतिरु क्षेत्र में गलत पहचान की वजह से ये नागरिक मारे गए थे। जि़ला व सत्र अदालत में 30 मई को आरोप पत्र दाखिल किया गया है।
जांच एजेंसी ने कहा कि स्पेशल फोर्स की टीम ने अभियान के दौरान नियमों का पालन नहीं किया। उसने अंधाधुंध फायरिंग की, जिसमें मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हुए थे। बाद में इस घटना के विरोध में प्रदर्शन के दौरान गोलीबारी में सात लोगों की जान चली गई थी। इसमें एक जवान की भी मौत हुई थी।
शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) टी जान लोंगकुमार ने कहा कि यह गलत पहचान का मामला था, जिसमें आतंकियों के खिलाफ़ कार्रवाई में धोखे से 13 आम नागरिकों की जान चली गई थी।




























Views Today : 25
Views Last 7 days : 290
Views Last 30 days : 872
Views This Year : 3366
Total views : 103839
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139