भुवनेश्वर। ओडिशा के नयागढ़ जि़ले में यहाँ से लगभग 100 किलोमीटर दूर पुल से गिरने के बाद एक तेल टैंकर में विस्फोट हो गया। इससे चार लोगों की जलकर मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से झुलस गया।
पुलिस सूत्रों ने शनिवार को जानकारी दी कि तेल टैंकर पारादीप से संबलपुर की ओर जा रहा था, तभी यह बड़ा पांडुसरा पुल के क्रैश बैरियर से टकरा गया। इससे टैंकर कुसुमी नदी पर बने पुल से नीचे गिर गया। बताया गया कि चालक के द्वारा वाहन से नियंत्रण खोने के कारण यह दुर्घटना हुई।
पुलिस ने बताया कि घटना सुबह लगभग 1.45 बजे हुई। मृतक व्यक्तियों की पहचान ड्राइवर समीर नायक व सहायक पंकज नायक, दीपू खटुआ और चंदन खटुआ के रूप में की गई है। एक अन्य व्यक्ति जो गंभीर रूप से घायल हो गया है, उसे नयागढ़ जि़ला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। बाद में उनकी हालत बिगडऩे पर उन्हें भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया।




























Views Today : 22
Views Last 7 days : 124
Views Last 30 days : 853
Views This Year : 8244
Total views : 108717
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.85