दमोह। दमोह जि़ले के खजरी गांव के रहने वाले प्रकाश अहिरवाल ने अपने कमरे में शुक्रवार की रात को फांसी लगा ली। कमरे से आहट न मिलने पर जब पिता ने खिड़की से देखा तो उनका बेटा फंदे से लटका हुआ था।
पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता अनंत राम ने बताया कि प्रकाश वाहन चालक है। रात में दमोह से अपने घर खजरी गांव पहुंचा था। उसने मां से 500 रुपए मांगे थे। इसके बाद मां ने कहा कि मेरे पास 300 रुपए है, तो प्रकाश बोला कि मुझे नहीं चाहिए और फिर अपने कमरे में चला गया।
उसे खाना खाने के लिए भी कहा, लेकिन उसने खाना नहीं खाया। कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद तक कोई आहट नहीं मिलने पर कमरे की खिड़की से देखा तो वह पंखे के हुक से फंदे पर लटका हुआ था। उसे दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी।





























Views Today : 28
Views Last 7 days : 64
Views Last 30 days : 671
Views This Year : 8379
Total views : 108852
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.250