जबलपुर। सुरक्षा कर्मचारी यूनियन इंटक के तत्त्वावधान में हो रही क्रमिक भूख हड़ताल में पुरानी पेंशन को लेकर चार दिवसीय हड़ताल समाप्त हो गई। संगठन मंत्री आनंद शर्मा ने बताया कि भूख हड़ताल के बाद भी यदि सरकार ओपीएस पर राजी नहीं होती है, तो मार्च 2024 से अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जाएगी।
गौरतलब है कि 22 नवंबर 2023 को इंटक खमरिया द्वारा हड़ताल के पक्ष में स्ट्राइक बैलेट लिया गया था जिसमें 99 प्रतिशत कर्मचारियों ने अपना समर्थन दिया था। खमरिया इंटक यूनियन के पदाधिकारी जो भूख हड़ताल में शामिल थे उनका स्वागत सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं महिलाओं ने आकर धरना स्थल पर आकर किया। साथ ही शाम को हुई द्वार सभा में सभी कर्मचारियों के परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने आकर आंदोलन को मज़बूत बनाया।





























Views Today : 36
Views Last 7 days : 928
Views Last 30 days : 1581
Views This Year : 10584
Total views : 111057
Who's Online : 0
Your IP Address : 162.251.85.8