महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम ट्रस्ट के संयुक्त तत्त्वावधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी तीसरे रविवार को अम्बे पैलेस, परमानन्द चौक, महोबा में महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में गुरुवर व माता जगदम्बे के जैकारे कु. नीतू कुशवाहा जी और कु.संध्या कुशवाहा जी ने लगवाये।
समापन बेला पर भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रदेश महासचिव योगेन्द्र अवस्थी जी ने कहा कि हमें विलासिता को त्यागकर अध्यात्मिक यात्रा पर चलना है और धर्म, धैर्य, पुरुषार्थ को धारण करके जनकल्याण के कार्यों को पूर्ण करना है। टीम प्रमुख मुन्ना सिंह जी ने गुरुवरश्री के द्वारा प्रदत्त साधनात्मक क्रियाओं की जानकारी प्रदान की। श्रीमती कुसुम श्रीवास जी ने बहनों का आवाहन किया कि अपनी शक्ति को जाग्रत् करें और युगपरिवर्तन की यात्रा में सहभागी बनें। पप्पू सिंह जी ने कहा कि हमें नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवाऩ जीवन जीते हुए अनीति-अन्याय-अधर्म के ख़्िाला$फ आवाज बुलंद करनी है।
उद्बोधनक्रम के पश्चात् भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के जि़लाध्यक्ष मुन्नालाल धुरिया जी ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन टीम प्रमुख मातादीन सेन जी ने किया।




























Views Today : 13
Views Last 7 days : 115
Views Last 30 days : 844
Views This Year : 8235
Total views : 108708
Who's Online : 0
Your IP Address : 74.7.242.40