महोबा। भगवती मानव कल्याण संगठन के तत्त्वावधान में तृतीय रविवार को अम्बे पैलेस, परमानंद चौक, महोबा में मासिक महाआरतीक्रम सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ में ‘माँ’-गुरुवर के जैकारे कु. अंजली जी और कु. गोमती जी ने लगवाए।
समापन बेला पर टीम प्रमुख पूरनलाल कुशवाहा जी ने कहा कि परम पूज्य सद्गुरुदेव जी महाराज के द्वारा प्रदत्त साधनाक्रम को अपने जीवन में धारण करें, इससे हमारी सभी समस्याओं का समाधान माता जगदम्बे की कृपा से प्राप्त होगा। संगठन के महिला शाखा की ज़िलाध्यक्ष्ज्ञ श्रीमती लक्ष्मी कुशवाहा जी ने कहा कि महिलाएं परम पूज्य गुरुवरश्री के युग परिवर्तन के अभियान में सहभागी बनें। महिला शाखा की ज़िला सचिव कु. अंजली रैकवार जी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम एक ऋषि के शिष्य हैं, जिनका पूरा जीवन जनकल्याण के लिए समर्पित है।
संगठन के ज़िलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी जी ने कहा कि हमें एक ऋषि का सानिध्य प्राप्त हो रहा है, इससे बड़ा सौभाग्य और क्या हो सकता है? अत: हमारा कर्तव्य है कि हम गुरुवरश्री की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं, जिससे समाज नशे-मांसाहार से मुक्त चरित्रवान् जीवन अपनाकर चेतनावान् बन सके।
अंत में संगठन के ज़िला उपाध्यक्ष सुनीलदत्त विश्वकर्मा जी ने उपस्थित सभी धर्मप्रेमी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन भारतीय शक्ति चेतना पार्टी, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रामबाबू श्रीवास जी ने किया।





























Views Today : 9
Views Last 7 days : 274
Views Last 30 days : 856
Views This Year : 3350
Total views : 103823
Who's Online : 0
Your IP Address : 216.73.216.139