Homeदेश प्रदेशमहिला थाने में दर्ज़ होंगी मानव तस्करी की शिकायत

महिला थाने में दर्ज़ होंगी मानव तस्करी की शिकायत

भोपाल। मानव तस्करी की अब प्रत्येक शिकायत महिला थाने में दर्ज़ होगी। यहां पारदर्शिता के साथ मामले का  इंवेस्टीगेशन होगा। ह्यूमन ट्रैफिकिंग के बढ़ते मामलों से निपटने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए गृह विभाग ने यह निर्णय लिया है। प्रदेश में महिला थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट भी होंगे। सरकार ने उन्हें नोडल सेंटर बनाया है। विभाग के अनुसार, पीड़ितों को सुरक्षित माहौल देने और गुणवत्ता के साथ ही दक्षता बढ़ाने की दिशा में यह अहम कदम होगा। महिला थाना बेहतर समन्वय के साथ पीड़ितों के पुनर्वास को लेकर भी कार्य करेगा।

संबंधित खबरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

आगामी कार्यक्रमspot_img

Popular News